बनबसा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदने पर अधेड़ गंभीर घायल, टनकपुर के उपजिला अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाढ़ किया हायर सेंटर रेफर।

खबर शेयर करें -

बनबसा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदने पर अधेड़ गंभीर घायल, टनकपुर के उपजिला अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाढ़ किया हायर सेंटर रेफर।

बनबसा/टनकपुर। बनबसा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 75302 के बनबसा स्टेशन से चलने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान प्रेम पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया।

उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ. मानवेन्द्र शुक्ला ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है। समय रहते पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से घायल को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page