ग्राम बस्तियां में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का किया गया आयोजन, गोष्ठी में ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से दी गयी जानकारी 

खबर शेयर करें -

ग्राम बस्तियां में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का किया गया आयोजन, गोष्ठी में ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से दी गयी जानकारी

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम बस्तिया में ग्राम प्रधान सरोज देवी की अध्यक्षता में आगामी वनाग्नि सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वानिकी संरक्षण एवं मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि जंगलों में आग लगने की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, आग फैलाने वाली गतिविधियों से बचें तथा वन संपदा की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। वन विभाग द्वारा आगामी वनाग्नि सत्र के दौरान विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आह्वान किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने वन संरक्षण एवं वनाग्नि रोकथाम में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान बस्तिया अनुभाग अधिकारी महेश सिंह अधिकारी, वन दरोगा सुरेन्द्र बोहरा, चंद्रकुंवर विष्ट, प्रदीप सिंह चौहान, वन बीट अधिकारी दिव्यांशु, योगेश चंद्र जोशी, वन आरक्षी नारायण दत्त जोशी, प्रियंका बिष्ट के अलावा पनी राम, पुष्कर राम, चंचल सिंह, आनन्द सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर राम, ललित राम, अशोक कुमार, कल्याण सिंह, नवीन कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page