चम्पावत जिला मुख्यालय में मीडिया कर्मियों ने खटीमा के भाजपा नेता का पुतला फूँककर किया अपने गुस्से का इजहार, ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होने को बताया उत्पीड़न, डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध।

खबर शेयर करें -

चम्पावत जिला मुख्यालय में मीडिया कर्मियों ने खटीमा के भाजपा नेता का पुतला फूँककर किया अपने गुस्से का इजहार, ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होने को बताया उत्पीड़न, डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध।

➡️ पत्रकार के खिलाफ हुए मुकदमे की आग तराई से पहुंची पहाड़, जगह जगह विरोध प्रदर्शन.

चम्पावत। जिला मुख्यालय में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया है। मीडिया कर्मियों ने इस मामले में पत्रकार की शिकायत करने वाले खटीमा के भाजपा नेता का पुतला दहन किया। मीडिया कर्मियों ने मोटर स्टेशन में नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया और उसके बाद डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर पत्रकार उत्पीड़न पर रोष जताया। मीडिया कर्मियों के विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन दिया गया। मीडिया कर्मियों का कहना हैं कि खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा ने वर्तमान में चल रहे रसोई गैस संकट को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिग की। जिसको लेकर भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। जिस पर खटीमा पुलिस की ओर से बिना जांच पड़ताल के ही पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र पर कुठाराघात बताते हुए तत्काल मुकदमा निरस्त किए जाने की मांग उठाई। पुतला दहन और ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पंकज पाठक, विपिन जोशी, राहुल महर, सूरी पंत, सतीश जोशी आदि के अलावा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, सूरज पुजारी, दीपक जोशी, गोविंद सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य मीडिया कर्मी शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर जहाँ लोहाघाट में एनयूजे जिलाध्यक्ष जगदीश राय की अगुवाई में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया तों वहीं चम्पावत में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पाण्डे ने इस मामले में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपकर मुकदमा वापिस लिए जाने की मांग की हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page