भारतीय शिक्षा समिति की ओर से संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर का किया गया दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

भारतीय शिक्षा समिति की ओर से संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर का किया गया दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण।

टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय शिक्षा समिति की ओर से संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता के प्रधानाचार्य मदन जलाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज काशीपुर के प्रधानाचार्य राजेश गंगवार और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बनबसा के प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने विद्यालय के शैक्षणिक विभागीय आध्यात्मिक तथा भौतिक गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने वंदना शिक्षण अनुशासन और विभागीय क्रियाकलापों की सराहना की टीम ने कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न पूछे साथ ही उनको तमाम जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बाल भारती की बैठक कर उनसे वार्ता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चंद पांडे ने निरीक्षक टीम का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक दरबान सिंह करायत अध्यक्ष डॉ देवी दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मदन सिंह बोहरा, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्य आचार्या वर्ग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page