टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल:- वार्ड नं 9 में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश पर बोतलों में पॉलीथिन भर “ईको ब्रिक्स” बनाने के तीन दिवसीय अभियान का हुआ शुभारम्भ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल:- वार्ड नं 9 में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश पर बोतलों में पॉलीथिन भर “ईको ब्रिक्स” बनाने के तीन दिवसीय अभियान का हुआ शुभारम्भ।

टनकपुर ( चम्पावत)। अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश एवं सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में वार्ड नं 09 में ईको ब्रिक्स बनाये जाने के तीन दिवसीय अभियान का शुभारम्भ किया गया। जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पॉलीथिन उन्मूलन के लिए एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल साबित हों रहा हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य पॉलीथिन कचरे के बढ़ते दुष्प्रभाव को कम करते हुए उसे उपयोगी रूप में परिवर्तित करना है। इसके तहत खाली प्लास्टिक की बोतलों में पॉलीथिन भरकर ईको ब्रिक्स तैयार किए जा रहे हैं, जो भविष्य में निर्माण कार्यों में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत इस बार एक हजार बोतलों में पॉलीथिन भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे लगभग तीन कुंतल पॉलीथिन का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगी।

इस मौके पर सुनीता सक्सेना, राजेश सक्सेना, आशा देवी, मंजू देवी, हीराकली देवी, नीलम मिश्रा, सुनीता देवी, पीहू, रूही सहित समिति की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। स्थानीय स्तर पर इस तरह की पहल निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को मजबूती प्रदान कर रही है और समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page