खराब मौसम की चेतावनी को लेकर तमाम लोगों के मोबाइल में बजा सायरन, लोग हुए हतभ्रत, आखिर क्या कारण था मोबाइल में सायरन बजने का देखिये ख़ास रिपोर्ट…..।
टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार की शाम अनेक लोगों के मोबाईल पर अचानक सायरन बजने लगा, जिस कारण लोग अचंभित होने लगे, और एक दूसरे से इसका कारण जानने का प्रयास करने लगे, लेकिन कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने न आने से लोग भ्रमित होने लगे। अगर आपके मोबाईल पर भी अचानक सायरन बजा हैं तों क्या हों सकती हैं इसकी वजह, देखिये पढ़िए ये ख़ास रिपोर्ट..।
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन के साथ “Extremely Severe Alert” संदेश पहुंचा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह अलर्ट Cell Broadcast सिस्टम के माध्यम से भेजा गया, ताकि आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाई जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत जिलों में मौसम अधिक खराब होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
सन्देश आने का कारण – यह संदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए Cell Broadcast सिस्टम के तहत भेजा गया है, जिसका उद्देश्य आपदा या गंभीर मौसम के दौरान लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाना है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक टेस्ट अलर्ट भी हो सकता है, ताकि भविष्य में आपातकालीन स्थिति में सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य कर सके। मौसम खराब होने की संभावनाओं के बीच सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सलाह दी जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों में न रहें और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील जारी की है।

