ग्राम सभा उचोलीगोठ मे ग्राम प्रधान पूजा महर की अध्यक्षता मे खुली बैठक का हुआ आयोजन, आधा दर्जन से अधिक प्रस्ताव किये गए पारित।

खबर शेयर करें -

ग्राम सभा उचोलीगोठ मे ग्राम प्रधान पूजा महर की अध्यक्षता मे खुली बैठक का हुआ आयोजन, आधा दर्जन से अधिक प्रस्ताव किये गए पारित।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम प्रधान पूजा महर की अध्यक्षता मे ग्राम पंचायत उचोलीगोठ मे खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आधा दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित हुए। खुली बैठक मे उचोलीगोठ मे आंतरिक सीसी मार्ग बनाये जाने, गेंडाखाली नं 01 मे आंतरिक सीसी मार्ग बनाये जाने, गेंडाखाली नं 01 मे भूकटाव की सुरक्षा हेतु चेक डाम बनाये जाने, ब्राह्मदेव मे आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने, उचोलीगोठ मे गूल निर्माण किये जाने के अलावा विकलांग, विधवा पेंशन, खेल मैदान बनाये जाने सहित कई प्रस्तावो मे मोहर लगी।

खुली बैठक मे वार्ड मेंबर हेमचंद्र जोशी, आनन्द सिंह महर, हुकुम सिंह महर, गोदावरी देवी, रेखा पाण्डे, रोहित महर, जोगी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय आर्या के अलावा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, वन विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग से सम्बंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page