नगर पालिका परिषद टनकपुर की जनगणना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले चरण का हुआ शुभारम्भ।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद टनकपुर की जनगणना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले चरण का हुआ शुभारम्भ।

टनकपुर (चम्पावत) मंगलवार को तहसील सभागार में नगर पालिका परिषद टनकपुर की जनगणना के अंतर्गत प्रगणकों व सुपरवाइजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले चरण का शुभारम्भ हुआ । जिसमे कुल 35 प्रगणकों व 09 सुपरवाइजरों के अलावा आरक्षित में 04 प्रगणक तथा एक सुपरवाइजर कों प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

प्रशिक्षण आईटीआई के अनुदेशक उमेश चन्द्र गड़कोटी एवं प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा दिया जा रहा हैं। चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने जनगणना के उद्द्देश्यो एवं उसकी महत्वता की विस्तार से जानकारी देते हुये प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की बात कहीं, उन्होने बताया कि जनगणना प्रशिक्षण 15 अप्रैल तक चलेगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page