जिए पहाड़ निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान की बड़ी उपलब्धि, विभिन्न सरकारी सेवाओं में एक छात्रा सहित 11 लोग हुए चयनित।

खबर शेयर करें -

जिए पहाड़ निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान की बड़ी उपलब्धि, विभिन्न सरकारी सेवाओं में एक छात्रा सहित 11 लोग हुए चयनित।

टनकपुर (चम्पावत)। जिए पहाड़ निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के तहत SSC GD परीक्षा में 10 छात्रों और 1 छात्रा के चयन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने चयनित अभ्यर्थियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया।

चयनित अभ्यर्थियों में कुमारी मीनू शर्मा (आईटीबीपी), विकास राय, विक्रम सिंह बिष्ट, आयुष कुमार, संजय कुमार, प्रदुम्य कुमार, हर्ष कुल्याल, गौरव जैसवार, हीरा सिंह (सभी आईटीबीपी), अंकित राणा (सीआईएसएफ) एवं भूपेन्द्र जोशी (बीएसएफ) शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर अभियान के संरक्षक राज भट्ट सहित मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंस राज देवपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत समेत अनेक गणमान्य लोगों ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page