बड़ी कार्यवाही – नशे के सौदागरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा, 14.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को टनकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

बड़ी कार्यवाही – नशे के सौदागरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा, 14.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को टनकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को सफल बनाने के लिए चम्पावत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस ने 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे स्थित खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38 वर्ष) निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर-3 टनकपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार तथा कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

चम्पावत पुलिस कप्तान रेखा यादव ने कहा नशे के खिलाफ जनपद पुलिस का अभियान लगातार जारी है और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page