सम्मान – नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान को मिला सम्मान, अनिल चौधरी ‘पिंकी’ हुए हल्द्वानी में सम्मानित, टनकपुर हुआ गौरवान्वित।

खबर शेयर करें -

सम्मान – नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान को मिला सम्मान, अनिल चौधरी ‘पिंकी’ हुए हल्द्वानी में सम्मानित, टनकपुर हुआ गौरवान्वित।

हल्द्वानी / टनकपुर । डॉ. लीला धर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति, हल्द्वानी द्वारा गुरुवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान को उल्लेखनीय पहचान मिली। इस अवसर पर अभियान को ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रुप सेंटर काठगोदाम सीआरपीएफ के डीआईजी शंकर दत्त पांडे, नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट एवं ELARA Capital, London के सीईओ राज भट्ट ने संयुक्त रूप से अनिल चौधरी पिंकी को सम्मान प्रदान किया।

अतिथियों ने नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में शिक्षा, जागरूकता और समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ पठन-पाठन की संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल चौधरी पिंकी ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम, सहयोगियों और पुस्तकालय अभियान से जुड़े सभी जागरूक नागरिकों का है। उन्होंने भविष्य में अभियान को और अधिक विस्तार देने तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत रहा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page