बनबसा- भारत नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: नोएडा का वांछित ठग गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में धोखाधड़ी के मामलों में वांछित आरोपी को सीमा क्षेत्र में दबोचा।

खबर शेयर करें -

बनबसा- भारत नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: नोएडा का वांछित ठग गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में धोखाधड़ी के मामलों में वांछित आरोपी को सीमा क्षेत्र में दबोचा।

बनबसा (चम्पावत)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बनबसा पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की CRT/SWAT-2 व SOG टीम के संयुक्त अभियान में ग्रेटर नोएडा के दो गंभीर धोखाधड़ी मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे शारदा बैराज क्षेत्र में धर दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन पुत्र जसवंत सिंह भसीन, निवासी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

सतर्कता और समन्वय से मिली सफलता…..

जानकारी के अनुसार थाना बनबसा पुलिस टीम शारदा बैराज क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान नोएडा पुलिस की विशेष टीम से इनपुट मिला कि वांछित आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में है। सूचना मिलते ही कैनाल गेट चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान नेपाल से लौट रही एक संदिग्ध इनोवा कार को शारदा बैराज पुल के पास रोका गया। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति ने अपनी पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन के रूप में बताई, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद….

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई, जिसमें— 04 फर्जी आधार कार्ड (अलग-अलग पतों पर), 01 एप्पल आईपैड, 04 मोबाइल फोन, 01 पेन ड्राइव, पावर बैंक, डायरी, नकद ₹30,540बरामद दस्तावेजों और उपकरणों के आधार पर पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की जांच में जुट गई है।

आगे की कार्रवाई जारी….

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं और सर्वोच्च न्यायालय/मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा भेजा जा रहा है।

सीमा पर सख्ती, अपराधियों पर शिकंजा..

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बनबसा-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अंतर्राज्यीय अपराधियों पर नजर रखते हुए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page