टनकपुर के शारदा घाट में पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब रहे एक बालक को पुलिस टीम ने बचाया।
टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को शारदा घाट में ड्यूटी के दौरान बचाव दल द्वारा यूपी के एक सात वर्षीय बालक को शारदा में डूबने से बचाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। बालक अपने परिवार के साथ माँ पूर्णागिरी के दर्शनों को आया था। जहाँ शारदा घाट में पैर फिसलने से ये हादसा हों गया। शारदा घाट चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी के लखनऊ से सात वर्षीय अर्पित पुत्र उमेश अपने परिजनों के साथ माँ पूर्णागिरी के दर्शनों को आया था। शारदाघाट में अचानक पैर फिसलने से बालक नदी में डूबने लगा। पुलिस टीम ने समय पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को नदी में डूबने से बचाया। पुलिस टीम में हेका. अनिल कुमार, का. नीरज बोरा, का. भुवन मेहरा, का. चंद्र प्रकाश मेहरा, जल पुलिस के गोताखोर रविंदर पहलवान और पिआरडी से सूरज शर्मा मौजूद रहे।

