बड़ी खबर – गेंडाखाली गांव में आकाशीय बिजली का कहर, हल्की बारिश के दौरान कुलदीप चंद्र के मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, लिंटर फटने से दीवारों में आईं दरारें, परिवार बाल-बाल बचा।

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर – गेंडाखाली गांव में आकाशीय बिजली का कहर, हल्की बारिश के दौरान कुलदीप चंद्र के मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, लिंटर फटने से दीवारों में आईं दरारें, परिवार बाल-बाल बचा।

➡️ गेंडाखाली में आकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत फटी, लाखों का नुकसान.

➡️ आकाशीय बिजली से दहला गेंडाखाली, जोरदार धमाके से मकान में पड़ी दरारें.

➡️ गनीमत रही टला बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से मकान और विद्युत उपकरण हुए तबाह.

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार शाम गेंडाखाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में मकान की छत पर रखी पानी की टंकी, विद्युत लाइन तथा मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई विद्युत उपकरण भी जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश के दौरान गेंडाखाली नंबर-3 निवासी कुलदीप चंद्र के मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मकान की छत पर रखी पानी की टंकी के पास गिरी, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग सहम गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने से मकान का लिंटर फट गया और उसमें बड़ा गड्ढा बन गया। साथ ही मकान की दीवारों में कई जगह गहरी दरारें पड़ गईं। बिजली के तारों में आग लगने से घर के अंदर लगे विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और विद्युत संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली के इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page