बड़ी खबर – एसएसबी नें प्रतिबंधित माँ दुर्गा की लगभग 20 किलो की पीतल की मूर्ति को भारत नेपाल सीमा के बनबसा बॉर्डर पर किया जब्त, दिल्ली से नेपाल लें जाई जा रहीं थीं मूर्ति, कस्टम विभाग के किया सुपुर्द।

खबर शेयर करें -

एसएसबी नें प्रतिबंधित माँ दुर्गा की लगभग 20 किलो की पीतल की मूर्ति को भारत नेपाल सीमा के बनबसा बॉर्डर पर किया जब्त, दिल्ली से नेपाल लें जाई जा रहीं थीं मूर्ति, कस्टम विभाग के किया सुपुर्द।

बनबसा (चम्पावत)। सशस्त्र सीमा बल द्वारा पीतल की लगभग बीस किलो की प्रतिबंधित माँ दुर्गा जी की मूर्ति जब्त किये जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली से नेपाल लें जाने के दौरान अंतराष्ट्रीय सीमा के बनबसा में टीम नें पीतल की मूर्ति को जब्त किया। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी ने एक विशेष अभियान के तहत सीमा पर तस्करी रोकने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बनबसा चेकपोस्ट पर कार्रवाई की गई। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जाँच के दौरान, हरीश पुत्र देव सिंह, निवासी महरौली, दक्षिण दिल्ली के सामान की X-Ray जाँच में सफेद प्लास्टिक की बोरी में छुपाई गई माँ दुर्गा जी की पीतल की मूर्ति बरामद की गई। मूर्ति का वजन 20.520 किलोग्राम है। व्यक्ति ने बताया कि उसने यह मूर्ति दिल्ली से खरीदी थी और इसे नेपाल ले जा रहा था।हालांकि व्यक्ति के पास मूर्ति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं पाए गए। तस्करी के संदेह में बरामद मूर्ति को जब्त कर लिया गया और सीमा शुल्क कार्यालय, बनबसा को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। सशस्त्र सीमा बल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अभियान से तस्करी के प्रयासों पर एक और करारा प्रहार किया गया है।

जाँच दल में SSB से सहायक कमाडेंट जशोबंता सेनापति, आरक्षी कृष्ण कुमार, सुनील कुमार एवं बबीता कुमारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page