टनकपुर में बाईक यूनियन का हुआ गठन, मनोज बने अध्यक्ष तो वहीं अश्वनी को मिला महामंत्री का दायित्व, सौ से भी अधिक बाईक चालक पहली बैठक में रहे मौजूद।

टनकपुर (चम्पावत)। टैक्सी परमिट बाईक यूनियन का विधिवत गठन किया गया। पहली बार आयोजित बाइकर्स की बैठक में सौ से भी अधिक लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्व सम्मति से बाईक यूनियन का गठन किया गया। जिसमे सर्व सहमति से मनोज कुमार अध्यक्ष, भूरा अंसारी उपाध्यक्ष, अश्वनी विष्ट महासचिव, प्रकाश कश्यप कोषाध्यक्ष के अलावा रोहित कश्यप, शोएब अहमद, विक्रम राय और सुनील को सचिव का दायित्व सौपा गया हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा सभी बाइकर्स जिन्होंने परमिट लिया हैं, वो दिन रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इनके हितो को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और इनका उत्पीड़न किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


