सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला पत्रकार यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला पत्रकार यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

चंपावत/खटीमा। खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर पत्रकार संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। आज सोमवार को एक बार फिर चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।चंपावत जिला पत्रकार संगठन (CZPA) ने इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए शीघ्र मुकदमा निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी को बताया कि

वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा ने हाल ही में चकरपुर क्षेत्र में गैस आपूर्ति में देरी और उपभोक्ताओं की लंबी कतारों को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट बनाई थी जो जनहित से जुड़ा मुद्दा था।इस खबर से नाराज होकर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बिना प्रारंभिक जांच के ही पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने 27 मार्च 2026 को अपराध संख्या 0090 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(B) में मामला दर्ज किया था। संगठन ने 31 मार्च 2026 को इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पत्रकारों में भारी नाराजगी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुकदमा निरस्त कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। पहले चरण में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि आगे उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है।

ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली,महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, सूरी पंत, पंकज पाठक, सुरेश गडकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page