भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभायें, तूफ़ानी जनसंपर्क जारी, मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से जीत का कर रहें है दावा बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार।

खबर शेयर करें -

भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभायें, तूफ़ानी जनसंपर्क जारी, मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से जीत का कर रहें है दावा बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने रविवार को तूफ़ानी नुक्कड़ सभायें कर विरोधी खेमे को सकते में डाल दिया है। उन्होंनें आज घसीयरा मंडी, कार्की फार्म, रेलवे एरिया वार्ड नं 04, टैक्सी स्टेण्ड के अलावा ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाये करने के साथ ही तूफ़ानी जन संपर्क अभियान चलाया। नगरपालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी विपिन कुमार के चुनाव प्रचार ने तूफ़ानी रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंनें नगर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर अपने लिए वोट मांगे। इसके अलावा विपिन कुमार ने कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

रविवार को प्रचार अभियान में निकले भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने वार्ड संख्या 10 कार्की फार्म में घर घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 9 में वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। अपना तूफानी प्रचार जारी रखते हुए उन्होंने रेलवे क्षेत्र और टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान विपिन कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के चलते नगर में भी भाजपा का पालिकाध्यक्ष होना चाहिए, जिससे नगर क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता उन्हें रिकार्ड मतों से जिताकर नगर में विकास के रास्ते खोलेगी।

इस दौरान उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, धर्मानंद पांडे, गिरीश गहतोड़ी, वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट, मान बहादुर पाल, कलावती कापड़ी, भगवत सरन और क्षेत्र की तमाम जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page