टनकपुर: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नोटिस के माध्यम से फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा – पीक सीजन कों देखते हुए सिर्फ 10 दिनों के लिए किया गया आंदोलन स्थगित 

खबर शेयर करें -

टनकपुर: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नोटिस के माध्यम से फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा – पीक सीजन कों देखते हुए सिर्फ 10 दिनों के लिए किया गया आंदोलन स्थगित।

टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम, टनकपुर को संबोधित है।

जारी पत्र के अनुसार, संगठन के पूर्व नोटिस (13 अप्रैल, 15 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026) के क्रम में आंदोलन जारी है। 18 अप्रैल को हुई वार्ता में कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन संगठन की मुख्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

इसके बाद 19 अप्रैल 2026 को संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि फिलहाल पीक सीजन को देखते हुए धरना-प्रदर्शन को 10 दिनों के लिए स्थगित किया जाता है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 30 अप्रैल 2026 तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 1 मई 2026 से पुनः धरना-आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

संगठन ने यह भी कहा कि यदि टनकपुर डिपो में किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई की जाती है, तो उसी तिथि से आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह निगम प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page