विदेश में फसें बनबसा के तीन युवकों को सकुशल उनके घर पहुंचाने पर भाजपा पदाधिकारियों नें पुलिस कप्तान को पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस का जताया आभार।

खबर शेयर करें -

विदेश में फसें बनबसा के तीन युवकों को सकुशल उनके घर पहुंचाने पर भाजपा पदाधिकारियों नें पुलिस कप्तान को पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस का जताया आभार।

बनबसा (चम्पावत)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनबसा क्षेत्र के 03 युवको को स्कैमिंग का कार्य कराये जाने हेतु गैर राष्ट्र म्यांमार को भेजने वाले अभियुक्त को बनबसा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया। वहीं बनबसा क्षेत्र के बन्धक 03 युवको को भारतीय दूतावास के माध्यम से सकुशल वापस लाया गया।

इस सफलता के लिए चम्पावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को पुष्पगुच्छ देकर उनका धन्यवाद अदा किया गया, इसके अलावा पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की गयी।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, मोनू ठाकुर, दीपक सक्सेना, सीओ शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page