मां पूर्णागिरि के दरबार पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना; बोले— यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात ।

खबर शेयर करें -

मां पूर्णागिरि के दरबार पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना; बोले— यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात ।

टनकपुर। बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता राजपाल यादव गुरुवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से मंदिर परिसर और भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अभिनेता के धाम पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अपनी सहज और विनम्र शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव ने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

मंदिर समिति की ओर से अभिनेता का पारंपरिक स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने उन्हें तिलक लगाकर प्रसाद भेंट किया। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव ने मां पूर्णागिरि के दर्शन को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा तथा प्राकृतिक सौंदर्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

राजपाल यादव के इस आध्यात्मिक दौरे ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मां पूर्णागिरि धाम की आस्था केवल आम श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं, बल्कि देश की जानी-मानी हस्तियां भी यहां श्रद्धा के साथ शीश नवाने पहुंच रही हैं। उनके आगमन से क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page