चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन क्षेत्र मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का गूँजा हरित संदेश, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया संयुक्त रूप से पौधरोपण।

खबर शेयर करें -

चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन क्षेत्र मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का गूँजा हरित संदेश, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया संयुक्त रूप से पौधरोपण।

टनकपुर (चम्पावत)। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर बूम वन क्षेत्र में जिलापंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलज़ार हुसैन ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम “Inspired by Climate Change for Our Future” थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनमानस में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूरन महरा जिला महामंत्री भाजपा, बाबू लाल यादव सचिव माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति, ग्राम प्रधान बस्तिया सरोज लापड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश लापड़, वसीम जावेद अली अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, प्रमोद तिवारी अपर सहायक अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी लोहाघाट, पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय पाल प्रजापति, जेई जीआरईएफ गजेन्द्र प्रसाद, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, चंद्र कुंवर बिष्ट, भरत सिंह नेगी, गिरीश चंद्र जोशी, मनोज राय, रोहित चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page