साहित्य चेतना मंच की काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित, मंच का किया गया पुनर्गठन, गंगागिरी बने अध्यक्ष तो डॉ मनुश्रवा आर्य को मिला महामंत्री का दायित्व।

खबर शेयर करें -

साहित्य चेतना मंच की काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित, मंच का किया गया पुनर्गठन, गंगागिरी बने अध्यक्ष तो डॉ मनुश्रवा आर्य को मिला महामंत्री का दायित्व।

टनकपुर (चम्पावत)। साहित्य चेतना मंच के तत्वावधान में दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर में काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में साहित्यकारों ने नववर्ष के आगमन पर बीते वर्ष की साहित्यिक विवेचना करते हुए अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य चेतना मंच के अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी ने की, जबकि संचालन उजैर अहमद अंसारी ने किया। इस अवसर पर मंच का पुनर्गठन भी किया गया।

पुनर्गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी, सलाहकार डॉ. मदन मोहन गहतोडी, संरक्षक डॉ. दिनेश शास्त्री, महामंत्री डॉ. मनुश्रवा आर्य, उपाध्यक्ष उमा शंकर गंगवार,सदस्य किशोर विष्ट, जोध सिंह भंडारी, श्रीकृष्ण तिवारी उजैर अहमद अंसारी सहित अन्य साहित्यकारों को शामिल किया गया। मंच के अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी ने बताया कि अगली काव्य एवं विचार गोष्ठी शीघ्र ही आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page