ब्रेकिंग खबर – यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य: उत्तराखण्ड के 5 सर्वश्रेष्ठ कार्मिकों में सीएम की विधानसभा चम्पावत के 2 अधिकारी शामिल, देहरादून में किया जायेगा सम्मानित।

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग खबर – यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य: उत्तराखण्ड के 5 सर्वश्रेष्ठ कार्मिकों में सीएम की विधानसभा चम्पावत के 2 अधिकारी शामिल, देहरादून में किया जायेगा सम्मानित।

चम्पावत। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखण्ड राज्य से चयनित केवल पांच कार्मिकों में मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत जनपद के दो अधिकारियों का चयन होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चयनित कार्मिकों में नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रीता बिष्ट शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा यूसीसी के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जनहित में त्वरित निर्णय, तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली को आधार बनाकर यह चयन किया गया है। चयनित दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 27 जनवरी को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

चम्पावत जैसे सीमांत जनपद से दो अधिकारियों का राज्य स्तर पर चयन होना प्रशासनिक कार्यक्षमता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि से जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page