लोहाघाट – डाउनहिल साइकलिंग से धड़का चम्पावत, सरस कॉर्बेट महोत्सव में एडवेंचर का जोश चरम पर, डीएम मनीष कुमार की पहल पर 95 किमी साहसिक अभियान।

खबर शेयर करें -

लोहाघाट – डाउनहिल साइकलिंग से धड़का चम्पावत, सरस कॉर्बेट महोत्सव में एडवेंचर का जोश चरम पर, डीएम मनीष कुमार की पहल पर 95 किमी साहसिक अभियान।

➡️ आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार और डीटीओ लता बिष्ट ने दिखाई हरी झंडी.

लोहाघाट। चम्पावत जनपद में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव इस वर्ष रोमांच और नवाचार का नया इतिहास रच रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में महोत्सव को आधुनिक और साहसिक स्वरूप दिया गया है। “क्विक एक्शन, क्विक डिसीजन” की कार्यशैली के लिए चर्चित जिलाधिकारी की पहल पर जिले में पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान मिल रही है।

इसी कड़ी में 95 किलोमीटर लंबी डाउनहिल साइकलिंग और चुका से खिरद्वारी तक माउंटेन हिल बाइकिंग अभियान का भव्य आयोजन किया गया। आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी परिसर से कमांडेंट संजय कुमार एवं जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान के लिए बनलेख, अमोड़ी, चल्थी, धनुष पुल, सूखीढांग, किरोड़ा और टनकपुर स्टेडियम में फीडिंग प्वाइंट बनाए गए, ताकि प्रतिभागियों को मार्ग में ऊर्जा और आवश्यक सुविधाएं मिलती रहें। इस साहसिक सफर में आईटीबीपी के 15 जवानों के साथ पिथौरागढ़ और चम्पावत के 10 युवाओं ने भाग लिया। रोमांच, अनुशासन और टीम स्पिरिट का अनूठा संगम इस अभियान में देखने को मिला।

शुभारंभ अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, सहायक सेनानी अनिल कुमार, मनमोहन, प्रिंस दत्ता, डॉ. फिलिप, डॉ. शुभम मोहनपुरिया, एसएम दिनेश बिष्ट, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, सुखबीर सिंह और मनोज परिकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि आईटीबीपी सदैव जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बावजूद जवान सुबह पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयार मिले, जो बल की तत्परता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉडल जिले में पर्यटन, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में आईटीबीपी सक्रिय भूमिका निभा रही है। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित यह महोत्सव साहसिक पर्यटन के नए द्वार खोल रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ जिले की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिस और स्काउट टीम मार्गदर्शन करती हुई आगे बढ़ी, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षित और व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध हो सका।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page