माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ वंदना वर्मा ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिए सख्त निर्देश, चौकी बूम में चलाया जा रहा हैं टैक्सी वाहन चेकिंग का विशेष अभियान।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ वंदना वर्मा ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिए सख्त निर्देश, चौकी बूम में चलाया जा रहा हैं टैक्सी वाहन चेकिंग का विशेष अभियान।

टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने रविवार की रात टनकपुर से भैरो मंदिर तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र चौकी बूम चौकी ठुलीगाड़ व भैरों मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान सीओ वंदना वर्मा द्वारा पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि के समय सुरक्षा व दृश्यता सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान ड्यूटीरत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। साथ ही अस्थाई थाना प्रभारी ठुलीगाड़ एवं चौकी प्रभारी बूम को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में संचालित वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों को एल्कोहल मीटर से चेक कर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। पुलिस उपाधीक्षक ने निर्देशित किया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

…………………………………………………………………………………….

बूम पुलिस चौकी द्वारा रात्रि में चलाया जा रहा हैं विशेष चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को एल्कोमीटर से किया जा रहा हैं चेक, प्रभारी संदीप पिल्खवाल ने संभाली कमान।

टनकपुर। चौकी बूम क्षेत्र में लगातार टैक्सी गाड़ियों की चैकिंग की जा रही हैं और चालकों को एल्कोमीटेर से चैक किया जा रहा हैं।

चौकी प्रभारी संदीप पिल्खवाल के मुताबिक सभी ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई कि तेज स्पीड और नशे में वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाने वालो को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page