सराहनीय पहल – भीषण शीत लहर को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बनबसा में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों को गर्म वर्दी एवं जूते किये गए वितरित ।

खबर शेयर करें -

सराहनीय पहल – भीषण शीत लहर को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बनबसा में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों को गर्म वर्दी एवं जूते किये गए वितरित ।

➡️ चेयरमेन रेखा और ईओ दीपक की सराहनीय पहल, मानवीय पहलू दिखाई दिया सामने.

बनबसा (चम्पावत)। हाड़ कपांती ठण्ड को देखते हुए शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय बनबसा में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी एवं अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी द्वारा नगर पंचायत में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों को गर्म वर्दी एवं जूते वितरित किए गए। ठंड के कठिन मौसम में निरंतर कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को राहत एवं सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई। नगर पंचायत प्रशासन का यह कदम कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व का परिचायक है।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन कुमार सहित देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पंचायत बनबसा की पूरी यूनियन उपस्थित रही। प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में प्रमोद रत्नाकर, महेंद्र पाल, राजन, मिथिलेश, लक्ष्मी, नन्हेंलाल, विजय पाल, राजपाल, सुनील, अभिषेक, निखिल, राजा सहित अन्य समस्त पर्यावरण मित्र शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी उपस्थित पर्यावरण मित्रों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए नगर पंचायत प्रशासन एवं चेयरमेन का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page