टनकपुर क्षेत्र के कार्तिक सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में तीन पीढ़ियों से जारी है देश सेवा की परंपरा, चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद मिली अधिकारी की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर।

खबर शेयर करें -

टनकपुर क्षेत्र के कार्तिक सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में तीन पीढ़ियों से जारी है देश सेवा की परंपरा, चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद मिली अधिकारी की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर।

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के होनहार युवा कार्तिक सिंह भारतीय सेना में अधिकारी बनकर लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) उत्तीर्ण कर एक वर्ष की कठिन ऑफिसर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 7 मार्च 2026 को चेन्नई में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और इसके साथ ही भारतीय थल सेना में अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

ग्राम कोट केन्द्री के स्थायी निवासी तथा वर्तमान में ग्राम नायकगोठ में रहने वाले कार्तिक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। बचपन से ही सैन्य माहौल में पले-बढ़े कार्तिक का सपना सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और माता-पिता के आशीर्वाद से साकार कर दिखाया।

कार्तिक सिंह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसकी तीन पीढ़ियां भारतीय सेना में देश सेवा कर चुकी हैं और कर रही हैं। उनके दादा हवलदार  सोबन सिंह वर्ष 1971 के भारत-बांग्लादेश युद्ध के वीर सैनिक रहे हैं और उन्हें पूर्वी स्टार से सम्मानित किया गया था। उनके पिता सूबेदार रमेश सिंह वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके चाचा हवलदार अर्जुन सिंह तथा चचेरे भाई नायक दीपक सिंह भी भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस प्रकार यह परिवार वर्ष 1968 से लगातार भारतीय सेना में सेवा देता आ रहा है।

परिवार में उनकी दादी दुर्गी देवी गृहिणी हैं, जबकि उनकी माता बबीता ज्याला आर्मी प्री-प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई विदित सिंह वर्तमान में एनआईटी सिलचर से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्तिक सिंह की इस उपलब्धि से उनका पूरा परिवार बेहद खुश और गौरवान्वित है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page