पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहे लें. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहे लें. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टनकपुर में बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहे भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्श जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

शोक सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का संपूर्ण जीवन ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांत सदैव समाज और संगठन को दिशा देते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, नारायण सिंह महर, केदारदत्त जोशी, मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कॉलोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गढ़कोटी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, हरीश भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमजद हुसैन, जिला मंत्री शशांक गोयल, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनीता यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. साहब, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोमल गिरी, बूथ अध्यक्ष मधु शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रेमा वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, बूथ अध्यक्ष हरीश जोशी, संगीता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page