माँ पूर्णागिरी मेले में शारदा बैराज पर अस्थायी दुकाने लगाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरी मेले में शारदा बैराज पर अस्थायी दुकाने लगाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी मेले में शारदा बैराज पर अस्थायी दुकाने लगाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। इस संबंध में कांग्रेस ने दुकानदारों की समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर के बेराज पुल के पास कई वर्षों से कुछ गरीब परिवार मेले की अवधि में अस्थायी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष एनएचपीसी प्रबंधन द्वारा उन्हें उस स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे उन गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इन दुकानों से एनएचपीसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे कुछ परिवारों को रोजगार मिलता है। इसके बावजूद एनएचपीसी की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचपीसी को निर्देशित किया जाए कि पूर्व की भांति गरीब दुकानदारों को वहां अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सतीश पाण्डे, सौरभगिरी, शाहिद, सूरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page