अच्छी खबर – कल बुधवार को लगेगा एनएचपीसी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक सप्ताह में दूसरी बड़ी पहल, स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद।

खबर शेयर करें -

अच्छी खबर – कल बुधवार को लगेगा एनएचपीसी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक सप्ताह में दूसरी बड़ी पहल, स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद।

बनबसा (चम्पावत)। क्षेत्र में जनस्वास्थ्य के प्रति सराहनीय कदम उठाते हुए एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर टनकपुर पावर स्टेशन अस्पताल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस शिविर का आयोजन अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें हड्डी रोग एवं पेट रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। एनएचपीसी की ओर से लगातार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर दूसरा शिविर आयोजित किया जाना इस बात का संकेत है कि एनएचपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बनबसा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page