पीएम स्वनिधि योजना के तहत बनबसा में क्रेडिट कार्ड शुभारम्भ, स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

पीएम स्वनिधि योजना के तहत बनबसा में क्रेडिट कार्ड शुभारम्भ, स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बनबसा (चम्पावत)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत बनबसा के सभागार में क्रेडिट कार्ड शुभारम्भ एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित ऑनलाइन समारोह के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए क्रेडिट कार्ड शुभारम्भ के अनुपालन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने की। इस अवसर पर उन्होंने फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को योजना की महत्ता बताते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले क्रेडिट कार्ड छोटे व्यापारियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अध्यक्ष द्वारा दो फड़ व्यवसायियों को सांकेतिक रूप से पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढ़लाकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत बनबसा द्वारा अब तक 57 फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है। साथ ही भविष्य में शेष सभी छोटे व्यापारियों को भी इस योजना से आच्छादित करने की योजना है। इस अवसर पर वार्ड सभासद काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप, नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फड़ व रेहड़ी व्यवसायी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page