टनकपुर : ककराली गेट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी, शिनाख्त की कार्यवाही जारी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर : ककराली गेट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी, शिनाख्त की कार्यवाही जारी।

टनकपुर के ककराली गेट के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव ककराली गेट से लगभग एक किलोमीटर दूर टनकपुर–चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पाया गया।मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से 2010 रुपये बरामद हुए हैं, हालांकि उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या किसी अन्य कारण से मौत का हो सकता है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page