नगर पालिका परिषद मे कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों का वेतन सीधे खाते में भेजने एवं अस्थायी पर्यावरण मित्रो के वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल को सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद मे कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों का वेतन सीधे खाते में भेजने एवं अस्थायी पर्यावरण मित्रो के वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल को सौपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नेमोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाने तथा अस्थाई पर्यावरण मित्रों के वेतन मे वृद्धि करते हुए ₹805 प्रतिदिन किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ द्वारा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना को ईओ ऋषभ उनियाल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है। इससे पूर्व सफाई कर्मचारी संघ ने रविवार को संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि के नेतृत्व मे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मुन्नी देवी को ज्ञापन सौपकर अपनी उपरोक्त समस्याओं से रूबरू कराया।

जिला अध्यक्ष श्याम सिंह के नेतृत्व मे सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि पिछले वर्ष 07 जुलाई 2025 को टनकपुर प्रवास के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा तत्कालीन ईओ टनकपुर एवं वर्तमान ईओ बनबसा को निर्देश दिए गए थे कि मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाए।

संघ का आरोप है कि कई बार लिखित एवं मौखिक अनुरोध के बावजूद अब तक कर्मचारियों के खातों में समय से वेतन नहीं पहुंच रहा है, जिससे कर्मचारियों को हर माह आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों में इसे लेकर भारी रोष व्याप्त है। सफाई कर्मचारी संघ ने मांग की है कि टनकपुर एवं बनबसा के मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों का वेतन सीधे बैंक खातों में डाला जाए। साथ ही देहरादून की तर्ज पर टनकपुर सहित पूरे प्रदेश में अस्थाई पर्यावरण मित्रों का वेतन ₹805 प्रतिदिन किया जाए, ताकि कर्मचारियों को परिवार के भरण-पोषण में राहत मिल सके। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, सुनील कुमार, दीपक कुमार, गिरीश, सोनू कुमार, आदर्श, शक्ति, संजीव, अशोक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग की सदस्य मुन्नी देवी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टनकपुर, प्रबंधक केपीएस ग्रुप सहित अन्य को उचित कार्यवाही के लिए भेजी गयीं हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page