जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

चम्पावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पहाड़ी ढलान (हिल साइड) पर निर्मित की जा रही 7 बेंचों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज की जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने डाउन साइड कटिंग कार्य की भी जांच की और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सके। साथ ही पहाड़ से निकलने वाली अतिरिक्त मिट्टी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की और कहा कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क पर आवागमन सुचारु रखा जाए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page