हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ रखोलिया को किया गया सम्मानित।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ रखोलिया को किया गया सम्मानित।

हल्द्वानी। टनकपुर में कार्यरत सयुक्त निदेशक, डॉ ललित मोहन रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये जाने पर एक बार फिर से सम्मानित किया गया हैं। इस बार पुनर्नवा महिला समिति द्वारा समाज में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु समिति द्वारा डॉ ललित मोहन रखोलिया, सयुक्त निदेशक, टनकपुर उपजिला अस्पताल को समर्पण सम्मान से अलंकृत किया गया। समित द्वारा डॉ रखोलिया को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान समारोह में विधायक लालकुआ डॉ मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ललित जोशी समिति अध्यक्ष लता वर्मा, सचिव शान्ति जीना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page