मुहिम – प्लास्टिक कचरे से ईको ब्रिक्स अभियान को मिली नई गति, युद्धस्तर पर जारी कार्य, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पहले चरण मे 600 ईको ब्रिक्स बनाने का लक्ष्य हुआ निर्धारित।

खबर शेयर करें -

मुहिम – प्लास्टिक कचरे से ईको ब्रिक्स अभियान को मिली नई गति, युद्धस्तर पर जारी कार्य, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पहले चरण मे 600 ईको ब्रिक्स बनाने का लक्ष्य हुआ निर्धारित।

➡️ प्लास्टिक को समस्या नहीं, संसाधन बनाइए, ईको ब्रिक्स अपनाइए, पर्यावरण बचाइए- दीपा देवी.

टनकपुर। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा “ईको ब्रिक्स अभियान” लगातार गति पकड़ रहा है। समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और महिलाओं की टीम युद्धस्तर पर प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसे ईको ब्रिक्स में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है।

अभियान के तहत प्लास्टिक कचरे को साफ कर प्लास्टिक की बोतलों में मजबूती से भरकर ईको ब्रिक्स तैयार किए जा रहे हैं। इन ईको ब्रिक्स का उपयोग बेंच, सोफा चेयर, गमला स्टैंड सहित विभिन्न उपयोगी निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इससे एक ओर पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से राहत मिलेगी, वहीं कचरे का पुनः उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा।

समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि प्लास्टिक कचरा आज पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को अलग कर ईको ब्रिक्स निर्माण में सहयोग करे तो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में ईको ब्रिक्स से तैयार उत्पादों को सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कर लोगों को प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण का संदेश दिया जाएगा। “कचरा नहीं, संसाधन है” की सोच के साथ चल रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनता जा रहा है।

इस दौरान सुनीता सक्सेना, सुनीता देवी, आशा देवी, हीराकली देवी सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्यों का इस मुहिम को सार्थक करने मे अपना भरपूर योगदान दिया जा रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page