नगर पंचायत बनबसा में कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्र कर्मचारियों द्वारा ₹800 प्रतिदिन मानदेय एवं एरियर भुगतान किए जाने की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय बनबसा में अधिशाषी अधिकारी को सौपा ज्ञापन ।
बनबसा (चम्पावत)। सोमवार को नगर पंचायत बनबसा में कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्र कर्मचारियों द्वारा ₹800 प्रतिदिन मानदेय एवं एरियर भुगतान किए जाने की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय बनबसा में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि जिस प्रकार देहरादून नगर निगम एवं उत्तरकाशी नगर पालिका में मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्सिंग के पर्यावरण मित्रों को ₹805 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर नगर पंचायत बनबसा के पर्यावरण मित्रों को भी ₹805 प्रतिदिन मानदेय प्रदान किया जाए। साथ ही पूर्व से लंबित एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 04 मई को भी इसी मांग को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी दी कि यदि मई माह में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अगले माह से किसी भी समय समस्त पर्यावरण मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। इसके अलावा कहा वर्तमान सफाई ठेके का कार्यकाल जून माह में समाप्त होने वाला है। यदि नए ठेकेदार को कार्य दिया जाता है अथवा वर्तमान ठेकेदार का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया जाए कि सभी कर्मचारियों को ₹800 प्रतिदिन के हिसाब से ही मानदेय दिये जाने की मांग की गयीं ।
इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, नगर महामंत्री अरुण वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष राजन, संरक्षक राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल, उपाध्यक्ष अभिषेक, कोषाध्यक्ष राजा वाल्मीकि, प्रचार मंत्री निखिल सहित अर्जुन, नीरज, महेंद्र पाल, नीलम, लक्ष्मी, रजनी, सोनी, सोनू, सानू एवं समस्त पर्यावरण मित्र कर्मचारी उपस्थित रहे।

