पर्यावरण संरक्षण समिति नें श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ श्री कृष्ण के नाम पर किया रोपित।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण समिति नें श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ श्री कृष्ण के नाम पर किया रोपित

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक पेड़ श्री कृष्ण के नाम अभियान के तहत पौध रोपित किया। इसके साथ ही टीम द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों नें अपने हुनर के जलवे बिखेरे। देर शाम तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों नें मनमोहक गायन और नृत्य प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें सभी क्षेत्र वासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए एक पौधा श्री कृष्ण के नाम रोपित किया।

इस दौरान सुनीता सक्सेना, सुमन, अनुराधा यादव, रेखा देवी, गोदावरी देवी, महेश आर्या, रिंकी, रूबी, रोशनी, महक, वंशिका, दुर्गा, प्राची, गीतांजलि, राशि, प्रिंस, मोहित, दिया, अमित, यश, काव्या, यामिनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page