फायर स्टेशन टनकपुर की त्वरित कार्रवाई से ग्राम पंचायत बोरागोठ में गौशाला में लगी आग पर पाया गया काबू।

खबर शेयर करें -

फायर स्टेशन टनकपुर की त्वरित कार्रवाई से ग्राम पंचायत बोरागोठ में गौशाला में लगी आग पर पाया गया काबू।

टनकपुर (चम्पावत)। सूचना पर मौके पर पहुँचकर फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर पंप की सहायता से गौशाला एवं भूसे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्णतः बुझाया गया।

फायर स्टेशन के प्रभारी अमर सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आदेशित किया गया है। गुरूवार को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण व अमर सिंह अधिकारी प्रभारी फायर स्टेशन टनकपुर के नेतृत्व में फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि बोरागोठ टनकपुर स्थित एक गौशाला में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुँचकर फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर पंप की सहायता से गौशाला एवं भूसे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पूर्णतः बुझाया गया। बताया जा रहा है इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों एवं जनसमूह को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

फायर टीम संतोष जोशी, राजेन्द्र नाथ, धर्मेंद्र लाल, दलवीर सिंह, मोहित सिंह, विक्रम गिरी और उमेश सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page