बेहतरीन मुहिम – जिए पहाड़ समिति नें दूरस्थ क्षेत्र खटोली में 26 वें नागरिक पुस्तकालय का किया शुभारम्भ, विद्यादान के लिए समिति की मुहिम जारी।

खबर शेयर करें -

बेहतरीन मुहिम – जिए पहाड़ समिति नें दूरस्थ क्षेत्र खटोली में 26 वें नागरिक पुस्तकालय का किया शुभारम्भ, विद्यादान के लिए समिति की मुहिम जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत के दुरुस्थ ग्राम खटोली टनकपुर से 60 किलोमीटर दूर जिए पहाड़ समिति ने रविवार को 26 वें नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की। पुस्तकालय का शुभारंभ खटोली ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह, उम्मेद सिंह और प्रकाश सिंह नें संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान मल्ली सोनिया बिष्ट, ग्राम प्रधान तल्ली चंद्रा बुराठी देवी तथा अनिल चौधरी पिंकी जिला समन्वयक जिए पहाड़ समिति के अतिथियों के सानिध्य में बच्चों ने दीप जलाकर किया| जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि खटोली चंपावत जिले का 20vवां तथा समिति द्वारा संचालित 26 वां पुस्तकालय है। जिला समन्वयक ने बताया कि जिये पहाड़ समिति नागरिक पुस्तकालय के सौजन्य से अब तक 80 बच्चे विभिन्न शासकीय पदों में चयनित होकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। जिए पहाड़ नागरिक पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर व संसाधन उपलब्ध करना है। जिसके लिए उनको अच्छी किताबें और अच्छा पुस्तकालय उपलब्ध कराया जाता है।इस मौके पर समिति के दरबान सिंह मेहरा, नवीन बिष्ट, रहीश बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बुराठी, यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, प्रेम बिष्ट, प्रकाश सिंह पूर्व सरपंच, उमेद सिंह,रमेश सिंह इंडियन आर्मी, अर्जुन सिंह, रहीश सिंह बुराठी, करन, ललित, होशियार सिंह, प्रदीप सिंह, भरत सिंह बुराठी, हयात सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page