टनकपुर में 40 विजेता खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
टनकपुर (चम्पावत)। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में आयोजित स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत चयनित 40 विजेता प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 3 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित होगा। विशेष प्रशिक्षण शिविर की देखरेख मुकेश शर्मा एवं नरेंद्र सिंह बोहरा द्वारा की जा रही है। शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन चम्पावत के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं के अनुभवी प्रशिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर,चंद्र शेखर ओली, सुनील जोशी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल,तथा हीरा और दीपक शामिल रहे।यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, शारीरिक क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।




