टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में कार्यपालक निदेशक का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में कार्यपालक निदेशक का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

बनबसा (चम्पावत)। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम का टनकपुर पावर स्टेशन, बनबसा में आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान कार्यपालक निदेशक ने पावर स्टेशन के प्रमुख स्थलों बैराज परिसर, सिल्ट इजेक्टर एवं पावर हाउस का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया तथा सुझावों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कार्यस्थल की चुनौतियों और सुधार के उपायों पर भी चर्चा हुई।

अपने दौरे के क्रम में श्री गौतम ने वीआईपी गेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनका यह दौरा पावर स्टेशन टीम के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page