अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष, तमाम विभागीय अधिकारियो व संगठनों ने दी बधाई।

खबर शेयर करें -

अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष, तमाम विभागीय अधिकारियो व संगठनों ने दी बधाई।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे के द्वारा की गयी। उन्होंने कहा कि बीपी जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष तपन गडकोटी, जिला मंत्री अशोक सिंह, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री रमेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सौन, आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की ।

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश जोशी ने कहा कर्मचारियों के साथ- साथ जनता हित सर्वोपरि हैं, जिसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौपा हैं उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। कर्मचारियों के उत्पीड़न कों किसी भी दशा मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page