चम्पावत में EMOA का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ व मारपीट के विरोध में गूंजे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल के साथ कथित तोड़फोड़ और मारपीट तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश।

खबर शेयर करें -

चम्पावत। ईएमओए (EMOA) चम्पावत इकाई के बैनर तले मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अजय नौटियाल के साथ हुई कथित तोड़फोड़ व मारपीट की घटना तथा उमेश शर्मा काऊ द्वारा किए गए व्यवहार से शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पक्षों के खिलाफ जमकर “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरने की अध्यक्षता ईएमओए (EMOA) के जनपदीय अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव हिमांशु मुरारी द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शिक्षक सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page