आख़िरकार सूचना के अधिकार का हुआ असर, पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट किया गया स्थापित ।

खबर शेयर करें -

आख़िरकार सूचना के अधिकार का हुआ असर, पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट किया गया स्थापित ।

अल्मोड़ा। कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही मांग आख़िरकार अब जाकर पूरी हुई है। अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पांडे के प्रयासों से पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय में मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार पर लिफ्ट के पास आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट स्थापित कर दिया गया है।

संजय पाण्डे के मुताबिक यह सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी प्राप्त करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। आरटीआई के द्वारा मांगी गयीं सूचना की बदौलत अब इस नए सूचना पट के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page