ऑपरेशन प्रहार: बनबसा में 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय और नेपाली नागरिकों सहित पांच आरोपी दबोचे।

खबर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार: बनबसा में 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय और नेपाली नागरिकों सहित पांच आरोपी दबोचे।

➡️ “एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लाखों के नशे के कारोबार पर करारी चोट”

बनबसा (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद पुलिस की एसओजी एवं बनबसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शारदा नदी किनारे चेकिंग अभियान के दौरान 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा एवं प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बनबसा के दो तथा नेपाल के कंचनपुर जनपद के तीन व्यक्ति शामिल हैं।आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिलें (जिनमें एक नेपाली नंबर की), 16,200 रुपये भारतीय मुद्रा, 14,100 रुपये नेपाली मुद्रा तथा छह मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क तथा नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की संयुक्त टीम मे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा, एसआई कमलेश भट्ट, एसआई प्रकाश भट्ट, एसआई निर्मल सिंह लटवाल, एडीएसआई गणेश बिष्ट, एचसी तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, नासिर हुसैन, उमेश राज एवं विक्रम बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page