बनबसा – वार्ड नंबर 5 में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर बना वरदान, सैकड़ों लोगों की आंखों की हुई जांच।

खबर शेयर करें -

बनबसा – वार्ड नंबर 5 में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर बना वरदान, सैकड़ों लोगों की आंखों की हुई जांच।

बनबसा। (चम्पावत)। नगर पंचायत बनबसा के वार्ड नंबर 5 में निरंजन हेल्थ केयर द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से एक बड़ी सौगात साबित हुआ। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को आयोजित इस शिविर में महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।शिविर के दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल तक ले जाने एवं उपचार के बाद घर वापस छोड़ने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिला।

इस जनहितकारी कार्यक्रम में वार्ड सभासद काजल रत्नाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, प्रमोद रत्नाकर, अमन कुमार, ओमपाल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और नागरिकों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से न केवल समय पर बीमारियों की पहचान होती है, बल्कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी सुलभ होती हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने निरंजन हेल्थ केयर की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page