टनकपुर के अम्बेडकर पार्क में गणेश महोत्सव के अवसर पर शुरू हुआ गर्वा, महिलाओं में गजब का उत्साह मिल रहा हैं देखने को, देर रात तक हो रहे हैं धार्मिक कार्यक्रम।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के अम्बेडकर पार्क में गणेश महोत्सव के अवसर पर शुरू हुआ गर्वा, महिलाओं में गजब का उत्साह मिल रहा हैं देखने को, देर रात तक हो रहे हैं धार्मिक कार्यक्रम।

टनकपुर (चम्पावत)। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव की टनकपुर क्षेत्र में धूम मची हुई हैं। नगर और ग्रामीण इलाकों में गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के बाद लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं । महोत्सव के दौरान टनकपुर के अम्बेडकर पार्क में निवर्तमान सभासद तुलसी कुंवर के नेतृत्व में आज से गर्वा नृत्य का शुभारम्भ किया गया।

निवर्तमान सभासद तुलसी कुंवर नें बताया विगत कई वर्षो से अम्बेडकर पार्क में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, इस बार गर्वा नृत्य की शुरुआत की गयी हैं जो गणेश प्रतिमा विसर्जन तक प्रत्येक शाम से रात तक जारी रहेगा।

इस दौरान नीरज कश्यप, दीपा देवी, कल्पना, कमलेश, प्राची शुक्ला, कविता, गुड़िया, सुनीता, कलावती, सुमन, मंजू, अनीता, प्रियंका, स्वाती बबिता देवी, सुनीता कुंवर के अलावा तमाम महिलाये मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page