जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्र अमित कुमार नें विभिन्न स्थानों में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

खबर शेयर करें -

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्र अमित कुमार नें विभिन्न स्थानों में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्र पीएलवी अमित कुमार द्वारा वार्ड नंबर 01 शारदा घाट, पंचमुखी मन्दिर एवं पोस्ट ऑफिस टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ उनके द्वारा मां पूर्णागिरी के दर्शन कों आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को शारदा घाट पर नहाने के लिए घाट के किनारे ही स्नान करने की सलाह दी साथ ही लोगो को क्षेत्र में गन्दगी ना करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंनें अजनबी लोगों से किसी भी प्रकार की कोई खाने पीने की वस्तु ना लेने की सलाह दी। पीएलवी अमित नें लोगो को सरकार से मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी। श्रद्धालुओं को भीड़ भाड़ में अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह देने के साथ हीं निशुल्क कानूनी पुस्तको का वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page